लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पंजाब के हर जिले में निकाले जाएंगे यूनिटी मार्च

दोआबा न्यूजलाइन

31 अक्तूबर से 25 नवम्बर तक होगा आयोजन : चीमा

जालंधर: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अभियान के तहत पंजाब के हर जिले में यूनिटी मार्च आयोजित किए जाएंगे। यह मार्च 31 अक्तूबर से 25 नवम्बर 2025 तक जारी रहेंगे। इस संबंध में जालंधर के प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक व पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है।

इस अभियान के तहत सभी जिलों में 3 दिन तक 8 से 10 किमी लंबी पदयात्रा होगी। पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण किए जाएंगे। पदयात्रा के दौरान रस्ते में अलग अलग जिलों में पड़ते स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, “गर्व से स्वदेशी” संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम को तेन चरणों में विभाजित किया गया है।

इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, जगबीर बराड़, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा, मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर, गौरव राय उपस्थित थे।

Related posts

CIA जालंधर ग्रामीण ने गश्त के दौरान काबू किया 1 तस्कर, 668 ग्राम हेरोइन बरामद

डॉ. दहिया को पंजाब कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Horoscope: मिथुन राशि वालो आज भाग्य आपका साथ दे सकता है, पढ़ें राशिफल…