जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, बोले-पंजाब के विकास के लिए BJP जरुरी

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू जालंधर में पहुंचे। इस दौरान रवनीत बिट्टू ने पंजाब के मौजूदा हालातों के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा की हरियाणा की तरह अब पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार के राज्य में लगातार चोरी, डकैती, छीना-झपटी और लूटपाट की घटनाओ के कारण जनता में भय का माहौल है। इसीलिए अब पंजाब की जनता भी भाजपा को एक मौका देना चाहती है। पंजाब की खातिर हमें भाजपा को लाना होगा। मोदी जी का सपना है की विकसित पंजाब बनाना है। किसान लीडर पंजाब को बर्बाद कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मंडियों में अनाज लगे हैं, पैसा सेंटर की तरफ से आ गया है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक जगबीर बराड़, पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़, सीनियर भाजपा नेत्री करमजीत चौधरी, पूर्व प्रधान रमन पब्बी, जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,अमरजीत सिंह गोल्डी,अमरजीत सिंह अमरी,सन्नी शर्मा, मनीष विज, पंकज जुल्का, हिमांशु शर्मा, अजय चोपड़ा, मंडल प्रधान कुलवंत शर्मा, कुनाल शर्मा, राकेश राणा, शिवदर्शन अब्बी, दिनेश मल्होत्रा, डॉ मंजीत सरोया, महेंद्र भगत, नासिर सलमानी, पार्षद संदीप वर्मा, तरसेम थापा, अभी लोच, अमित सिंह संधा, अयूब खान, सौरव सेठ, अजय वर्मा आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Daily Horoscope : आज इन राशियों के भाग्य का सूरज होगा उदय

जालंधर: मकसूदां पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित पकड़ा 1 नशा तस्कर

जालंधर : भारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल अस्पताल में DCP ऑपरेशनल का सर्च अभियान, वाहनों को किया जब्त