Jalandhar: इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने “मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड” में दिया 1 लाख रु का योगदान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर में इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने पंजाब सरकार की जनहितकारी नीतियों और सामाजिक विकास कार्यों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए नॉर्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल को ₹1 लाख का चेक “मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड” में भेंट किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि हर ज़रूरत और संकट की घड़ी में पंजाब की इंडस्ट्री सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उद्योग समाज की रीढ़ हैं, और हमारा उद्देश्य पंजाब को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना है ताकि हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुँचे।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने उद्योगों और प्रशासन के बीच संवाद की नई परंपरा स्थापित की है, जिससे उद्योग जगत में विश्वास और सकारात्मकता का माहौल बना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार और उद्योग एक साथ कदम मिलाकर चलें, तो पंजाब फिर से देश का अग्रणी औद्योगिक राज्य बन सकता है।

वहीं सुनील शर्मा ने दिनेश ढल्ल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ढल्ल जी जैसे जननेता सरकार और उद्योगों के बीच एक मज़बूत सेतु का कार्य कर रहे हैं। उनका सहयोगी और जनहितकारी दृष्टिकोण उद्योग और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायक है। उनके प्रयासों से सरकार और व्यापारिक समुदाय के बीच विश्वास और भी सशक्त हुआ है।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष, सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवदीप बावा, अध्यक्ष- सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष, राजीव जयरथ, कार्यकारिणी सदस्य:-अरुण शर्मा, चेतन शर्मा, सनी अरोड़ा, संजय खन्ना, नमन खन्ना, सुनीश तलवार, गोल्डी शर्मा अन्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त MSME एसोसिएशन के प्रेसिडेंट गुरचरण सिंह और चेयरमैन अशोक अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

जालंधर में लंबित मांग को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी, 2 दिन रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

पंजाब में अब हड़ताल पर बैठे इस विभाग के कर्मचारी, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…