केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बाढ़ और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर दिल्ली में की समीक्षा बैठक

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और अन्य अधिकारियों के साथ आज दिल्ली में समीक्षा बैठक की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अति वृष्टि और बादल फटने के कारण राजमार्गों को हुए भारी नुकसान पर दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों समाधान निकालने पर अधिकारियों को निर्देश दिए।

वहीं इस बैठक में उन्होंने हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त और प्रभावित क्षेत्र में तुरंत यातायात शुरु करने के प्रयास पर चर्चा की। साथ ही स्लोप स्थिरीकरण (Slope stabilization) पर स्थायी समाधान के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा कर श्री गडकरी जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related posts

भाजपा जिला जालंधर शहरी की नई टीम की बैठक आयोजित

भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में FBI के हत्थे चढ़ा, जल्द लाया जाएगा भारत

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें