APJ स्कूल रामामंडी के 2 छात्रों ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के रामामंडी में स्थित एपीजे स्कूल के दो प्रतिभाशाली छात्र- गुरशान सिंह कूनर और अर्णव पुंज ने ब्लूम्स कप इंडो-नेपाल इनविटेशनल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025–2026 में भाग लिया, जो 27 नवंबर 2025 से 3 दिसंबर 2025 तक पोखरा, नेपाल में आयोजित हुई थी।

इस प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल के दोनों छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष उल्लेख अर्णव पुंज का, जिन्हें टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल ए. के. शर्मा तथा वाइस प्रिंसिपल लवलीन बग्गा ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

Related posts

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, बैंकाक से आए यात्री से 964 ग्राम गांजा बरामद

जालंधर में तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, नशे में धुत्त निकला पूर्व DGP कार चालक

DAVIET में आउटगोइंग मैनेजमेंट विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित