पंजाब के 2 ओर टोल प्लाजा जल्द होंगे बंद, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

दोआबा न्यूज़लाईन (चंडीगढ़/पंजाब)

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पंजाब सरकार ने राज्य के 2 ओर टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर दी है। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि लुधियाना से बरनाला बया सुधार रायकोट महिल कलां में दो टोल प्लाजा हैं। इनमें एक टोल प्लाजा गांव रकबा के नजदीक मुल्लांपुर व दूसरा गांव महिल कलां के नजदीक है। दोनों एक ही कंपनी हैं। जिन्हें बंद कर दिया जाएगा।

सीएम मान ने अपने ट्वीट में लिखा कि लुधियाना से बरानला वाया सुधार.. राएकोट.. महिल कला के 2 टोल प्लाजा हैं.. 1 गांव रकबा नजदीक मुल्लापुर, दूसरा गांव महिल कला.. एक ही कंपनी के हैं। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए टोल को बढ़ाने की मांग की थी.. जिसे पंजाब सरकार द्वारा नहीं माना गया..उन्होंने लिखा कि ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।”

इन टोल प्लाजा के बंद होने के बाद इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि अप्रैल से पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के रेट फिर से बढ़ने जा रहे हैं। बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात 12:00 के बाद टोल के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसके तहत हर वाहन से 5 से और 10 रुपए तक बढ़ाकर टोल वसूला जाएगा।

Related posts

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर सीमेंट मिक्सर से टकराई बस, 16 यात्री घायल

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद

बठिंडा में एक गद्दा फैक्टरी में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले