दोआबा न्यूजलाइन
मेष (Aries) आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में उन्नति और प्रगति होगी।
उपाय : आज पानी में सौंफ डालकर स्नान करें।
वृषभ (Tauras) आज कोर्ट कचहरी के मामले में कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता और सम्मान मिलेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। राजनीति में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय : आज केसर युक्त जल से स्नान करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
कर्क (Cancer) आज नि:संतान लोगों को संतान प्राप्त होगी। अभिन्न मित्र से भेंट होगी. विद्यार्थियों का मन अध्ययन में लगेगा। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। व्यापार में कोई रिश्तेदार मददगार सिद्ध होगा।
उपाय : आज ऋण मोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करें।
सिंह (Leo) आज शासन सत्ता में बैठे उच्च पदस्थ अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज राज्य स्तरीय पद अथवा सम्मान मिल सकता है। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा।
उपाय : आज बेल के पत्ते पानी में डालकर स्नान करें।
कन्या (Virgo) आज स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य करने को मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में पद और कद बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से हुए वाद विवाद की समाप्ति होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी।
उपाय : आज शनि देव की पूजा आराधना करें।
तुला (Libra) आज कोई अधूरा कार्य पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर सहभागिता करेंगे।
उपाय : श्री कृष्ण जी की भक्ति करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज भोग विकास की वस्तुओं पर जमा पूंजी खर्च करेंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति की संगत लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापार में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी के आकर्षण के बंध जायेंगे। नौकरी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाएंगे. जिससे जेल भी हो सकती है।
उपाय : सुनहरी मछली घर में लगाएं।
धनु (Saggitarius) आज भूमि संबंधी कार्य में आ रही राधा सरकारी मदद से दूर होगी। व्यापार में परिश्रम अत्यधिक करना पड़ेगा। नौकरी में अधीनस्थ से कारण मतभेद हो सकते हैं। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय : चांदी के गिलास में पानी पिए।
मकर(Capricorn) आज विरोधी पर जीत दर्ज करेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में अच्छी आय होगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा। पैतृक धन संपत्ति मिलने की बाधा दूर होगी।
उपाय : शुक्र मंत्र का स्फटिक की माला पर जाप करें।
कुंभ (Aqarius) आज कार्य क्षेत्र में अकारण वाद हो सकता है। व्यापार में आया विघ्न दूर होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब हो सकता है। मार्ग में वाहन कुछ समस्या दे सकता है। कुछ समय पहले घर से निकले। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा।
उपाय : पीली सरसों पानी में डालकर स्नान करें।
मीन (Pisces) आज गायन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता, सम्मान मिलेगा। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। किसी राजनीतिक व्यक्ति से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।
उपाय : ॐ नारायण सूर्य सिंघाय नमः मंत्र का मूंगे की माला पर 108 पर जाप करें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809, 7953504195