सचखंड एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ ने यात्री का ट्रेन में छूटा बैग लौटाया, यात्री ने की सटाफ की सराहना

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: अमृतसर से हजूर साहिब नांदेड सचखंड एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12716 की बी-05 में यात्रा कर रहा एक रेलयात्री अपना ट्रॉली बैग अंबाला स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान जल्दबाजी में ट्रेन में ही भूल गया। इस दौरान टीटीआई/ अमृतसर सुखराम मीणा ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए वाणिज्य कंट्रोल की सहायता से उस सीट पर यात्रा किए हुए रेलयात्री से संपर्क किया। रेलयात्री ने बताया कि उनका ट्रॉली बैग ट्रेन में ही अंबाला छावनी स्टेशन पर उतरने के दौरान जल्दबाजी में छूट गया, जिसमें कीमती व महत्वपूर्ण समान है।

इस संबंध में सुखराम मीणा टीटीआई ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सत्यापित कराकर उक्त रेलयात्री के परिजन को ट्रॉली बैग सुपुर्द कर दिया। उक्त कार्य ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं उत्कृष्ट आचरण का परिचायक है, जो भारतीय रेल की छवि को सुदृढ़ करता है।

रेलयात्री ने टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना करते हुए भारतीय रेल का आभार व्यक्त की। इस घटना के बाद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने टीटीआई सुखराम मीणा को इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देने की घोषणा की ताकि अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ भी प्रेरित होकर सराहनीय कार्य करें।

Related posts

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनोज मल्होत्रा (मनु वड़िंग) का निधन

जालंधर के मिलाप चौक स्थित PET SHOP पर लगी भयानक आग, शार्ट सर्किट बनी वजह

Breaking: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देर रात Accident, अनयंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, 2 घायल