तीन हथियारबंद लूटेरों ने युवक से छीने नकदी और मोबाइल फोन

जालंधर : जालंधर शहर में लूट और चोरी की वारदातें दिन – प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। मानो की चोरों को पुलिस को डर ही नहीं रहा। लोगों में डर का माहौल है। जालंधर के पॉश इलाके केएमवी कॉलेज के पास तीन मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लूटेरों ने एक युवक को रोक कर उसका मोबाइल फोन और नकदी छीन ली।

जानकारी के अनुसार युवक रोजाना की तरह रेस्टोरेंट बंद करके अपने घर लोट रहा था। करीब 11 30 बजे वह केएमवी कॉलेज के पास पहुंचा ,तो तीन बाइक सवार लूटेरों ने उसे रोका , और हथियार दिखाकर उसके पास से उसका मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के शोर मचाने के बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी नार्थ अशोक मीना और थाना – 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रबाई शुरू की गई। पुलिस ने भरोसा दिया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफत में होंगें।

Related posts

लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

फिल्लौर में धरने पर बैठे दुकानदार, प्रशासन के दुकानें गिराने के आदेश पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद