चंडीगढ़ के निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह ईमेल के जरिए मिली धमकी

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज सुबह- सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब शहर के कुछ नामी स्कूलों को सुबह धमकी भरे ईमेल मिले। बताया जा रहा है कि स्कूलों को भेजे गए इस ई-मेल में एयरपोर्ट और सचिवालय के अलावा एयर इंडिया की 2 फ्लाइट्स को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

स्कूलों में धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद प्रबंधकों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
फिलहाल कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरे ये मेल स्कूलों को सुबह 7:22 बजे मिले, जिसके बाद शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया। जिसके बाद से बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संबंधित स्कूलों में पहुंच गईं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

बता दें कि चंडीगढ़ में यह पहला मामला नहीं है। पहले भी चंडीगढ़ के कई नामी प्राइवेट स्कूलों, अदालतों सहित अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी भरे ईमेल भेज कर निशाना बनाने की बात कही गई थी।

Related posts

फिल्लौर पुलिस स्टेशन के लॉकअप में आरोपी ने लगाया फंदा, SP विनीत अहलावत ने कहा- मामले की होगी निष्पक्ष जाँच

पंजाब बंद के दौरान मकसूदां में गरमाया माहौल, प्रदर्शनकारियों और कार सवार में हुई हाथापाई

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और समर्थकों के साथ मारपीट, स्कूल का निरीक्षण करने गई टीम को पिटकर खदेड़ा