15 अगस्त के उपलक्ष्य में कल बंद रहेगी ये मैन मार्किट, पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधरः शहर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त दिन शुक्रवार को फगवाड़ा गेट मार्किट में ये दुकाने बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि कल फगवाड़ा गेट की इलैक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन से संबंधित बिजली के सामान की सभी दुकानें स्वतंत्रता दिवस के चलते बंद रहेंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सहगल ने बताया कि इस दौरान फगवाड़ा गेट, मिलाप रोड, चहार बाग, भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक और आसपास के क्षेत्रों में स्थित बिजली के सामान जैसे- पंखे, कूलर, इन्वर्टर, बैटरी, बिजली की तारें, स्विच, पाइप और लाइटों की सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी।

Related posts

RS ग्लोबल इमिग्रेशन कंसल्टेंट का स्टूडेंट के लिए सुनहरा ऑफर, जानिए क्या?

जालंधर में CM मान ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, बड़े अधिकारी शामिल

पंजाब सरकार नशों के खिलाफ लड़ रही है निर्णायक लड़ाई : मोहिंदर भगत