जालंधर प्रशासन की कारगुजारी का हाल बयान कर रही गाजी गुल्ला की ये सड़कें, लोग परेशान

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: शहर में बरसात के मौसम के साथ-साथ प्रशासन के झूठे दावों की हकीकत भी हर साल की तरह इस साल भी जनता के सामने आ रही है। ये तस्वीरें जालंधर शहर के गाजी गुल्ला इलाके की हैं यह मैन सड़क है जो पटेल चौक से गाजी गुल्ला इलाके को जाती है। यह गाजी गुल्ला की मुख्य सड़क है। इस सड़क में यह जो पानी खड़ा आप तस्वीरों में देख रहे हैं यह बारिश का पानी नहीं है बल्कि सीवरेज का गंदा पानी है, जो बाहर निकल कर सड़कों पर आ गया है। जिसकी वजह से आसपास के मोहल्ला निवासी परेशान हैं और सड़क से आने-जाने वाले राहगीरों को भी भरी दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह सड़क पटेल चौक से सोडल इंडस्ट्रियल एरिया को जाती, जहां सीवरेज का गंदा पानी खड़ा होने की वजह यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी गंदा होने की वजह से बदबू के कारण लोगों का यहां से गुजरना तक दुर्भर हो गया है। मोहल्लेवासियों का यह भी कहना है कि गंदे पानी के गली में खड़े होने से उसपर भिनभिनाते मच्छर और मक्खियां भी यहां बिमारियों को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बारिश का पानी नहीं है बल्कि सीवरेज का गंदा पानी है, जो ऐसे ही सड़कों पर खड़ा रहता है। जिसके कारण उनके घरों में बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं।

वहीं आसपास के मोहल्लेवासियों का कहना है कि उनके मोहल्ले में भी सीवरेज का पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से उनका घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने इस बारे में कई बार शिकायत भी की है लेकिन प्रशासन तो जैसे कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है। जिसका उनकी समस्या की तरफ ध्यान तक नहीं है।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान