दोआबा न्यूज़लाइन
मेष (Aries) आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। बार-बार मन में कुछ अनहोनी घटना घटने का भय रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी अच्छे से करें। अन्यथा आपको हानि उठानी पड़ सकती है। अथवा जेल भी जाना पड़ सकता है। आपके साथ ऐसा भी हो सकता है कि आज ही आपकी नौकरी लगेगी और मालिक ने आज ही आपको निकाल दिया।
उपाय : अपने कुल खानदान की रीति रिवाज को मानें। सूर्य की वस्तुएं बाजरा आदि मुफ्त में न ले।
वृषभ (Taurus) आज आपकी पूजा आराधना में विशेष अभिरुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में कर्म ही पूजा है वाले सिद्धांत पर टिके रहें। कार्य के समय अत्यधिक चर्चा से बचें। अपने जीवन से जुड़ी बातों को सार्वजनिक रूप से लोगों को न बताएं। बहुत भटकने के बाद रोजगार मिलेगा। घर से दूर आजीविका के लिए जाना पड़ सकता है।
उपाय : चारपाई के पाए पर तांबे की कील गाड़े और रात को दूध न पिए।
मिथुन (Gemini) आज शासन सत्ता जुड़े लोगों के लिए विशेष शुभ योग बनेगा। सरकार के समस्त विभागों में कार्यरत लोगों को धन लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। सरकर की नीतियों के निर्धारण एवं क्रियान्वयन में आपकी अहम भूमिका रहेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों की कार्यशैली की कंपनी में सराहना होगी।
उपाय : आज माता दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
कर्क (Cancer) आज ससुराल पक्षी से शुभ समाचार मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विदेश जाने का बुलावा आएगा। मनोरंजन संबंधी सामग्री का निर्माण करने वाले लोगों को उन्नति के साथ सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे।
उपाय : ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
सिंह (Leo)
आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विदेश भ्रमण करने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गीत संगीत, नृत्य, कला, अभिनय आदि के चित्र में ख्याति बढ़ेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों का वरदहस्त बना रहेगा।
उपाय : आज शुक्र मंत्र का स्फटिक की माला पर 108 बार जाप करें।
कन्या (Virgo) आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में वाद हो सकता है।
उपाय : आज तेल जल में प्रवाहित करें।
तुला (Libra) आज राजनीति में आपको महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के योग हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधी कुछ चिंता बनी रहेगी। व्यापार में कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। शेयर, लॉटरी, दलाली के कार्य में लगे लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। परिवार में कोई शुभ घटना घट सकती है।
उपाय : आज अपने परिजनों से एक-एक नारियल लेकर बहते पानी में बहाएं।
वृश्चिक (Scorpio) आज कार्य क्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय : आज आटा और गुड़ दान करें।
धनु (Sagittarius)
आज किसी अभिन्न मित्र से बात होगी। कार्यक्षेत्र में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी से तर्क वितर्क करने से बचें। अन्यथा कार्य क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो सकता है। व्यापार में आ रही बाधा परिजनों एवं मित्रों के सहयोग से दूर होगी। यात्रा में कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है।
उपाय : आज सफेद चीजों का दान करें।
कुंभ (Aquarius) आज कार्य क्षेत्र में चली आ रही परेशानी कम होगी। सहकर्मियों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा। व्यापार के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अचानक लाभ होने के योग बनेंगे। व्यावसाय से जुड़े व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
उपाय : आज वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।
मीन (Pisces) आज परिवार में कठोर बनी का प्रयोग न करें। अन्यथा व्यर्थ क्लेश उत्पन्न हो सकते है। कोई बाहरी व्यक्ति आपके परिवार में फूट डालने का प्रयास करेगा, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से अपने परिवार की एकता को बरकरार रखने में सफल होंगे।
उपाय : आज पीपल न काटें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195