MOHINDER BHAGAT के लिए लोगो के मन में भारी उत्साह -रमन अरोड़ा

जालंधर वेस्ट उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से चुनाव जिताएंगे – रमन अरोड़ा

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि ये चुनाव पिछले विधायक ने जो लोगो को धोखा दिया है, उसके कारण करवाए जा रहे जालंधर वेस्ट के लोगो ने उस पर विश्वास कर जिताया था मगर उसने जालंधर वेस्ट के लोगो से विश्वासघात किया है। आप विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ती है। यह चुनाव भी हम मुख्यमंत्री भगवंत मान के लोक कल्याणकारी कार्यों के आधार पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पिछले दो सालों के दौरान हर क्षेत्र में काफी सुधार किया है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत परिवार के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। खेतों को नहर का पानी मिल रहा है और किसानों को खेती के लिए दिन में ही पर्याप्त बिजली मुहैया कराई जा रही है।

सरकार ने दो साल के दौरान करीब 43000 नौजवानों को बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी। हर तरह के माफिया पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहीदों के परिवार को आप सरकार एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि दे रही है। रमन अरोड़ा कहा कि यह चुनाव भ्रष्ट और धोखेबाज बनाम ईमानदार और योग्य व्यक्ति के बीच है। हमें पूरा भरोसा है कि जनता इस चुनाव में धोखेबाजों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ही पार्टी के साथ धोखा के कारण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत काफी पढ़े-लिखे और समझदार इंसान हैं। इनका परिवार दो पीढ़ी से जालंधर की जनता की सेवा कर रहा है। इनके पिता चुन्नी लाल भगत ने नगर निकाय मंत्री रहते हुए जालंधर और पंजाब के विकास के लिए काफी अच्छे काम किए। मुख्यमंत्री भगवंत मान अब खुद जालंधर में रहेंगे। इससे पूरे दोआबा के लोगों को सीएम से मिलने और अपनी समस्याएं बताने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और हमें पूरा यकीन है कि मान सरकार के द्वारा पिछले दो सालों में पंजाब के विकास के लिए किए गए ऐतिहासिक कामों के कारण हम भारी अंतर से यह चुनाव जीतेंगे। इस अवसर पर सीनियर नेता राजकुमार मदान,गौरव अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Daily Horoscope : आज इन राशियों के भाग्य का सूरज होगा उदय

जालंधर: मकसूदां पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित पकड़ा 1 नशा तस्कर

जालंधर : भारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल अस्पताल में DCP ऑपरेशनल का सर्च अभियान, वाहनों को किया जब्त