दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के पॉश एरिया जीटीबी नगर में बीती देर रात चोर ने एलपीजी गैस एजेंसी को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार जीटीबी नगर में वीरवार देर रात एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा और घर के ताले तोड़ कर अंदर घुसा और चोरी कर वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोर गैस एजेंसी के अंदर घुसकर वहां से 50 से 60 हजार कैश और एक फोन लेकर वहां फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें एक नकाबपोश घर में चोरी करता साफ़ देखा जा रहा है। घटना सर्वोदय गैस एजेंसी के दफ्तर की बताई जा रही है।
वहीं घटना की जानकारी देते हुए गैस एजेंसी के मैनेजर विक्की ने बताया कि सुबह जब वह दफ्तर पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने आसपास और एजेंसी के अंदर की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि रात करीब 3 से 3:15 बजे के बीच एक नकाबपोश व्यक्ति दीवार फांदकर ताले तोड़कर अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी के आधार पर मैनेजर ने बताया कि चोर सफ़ेद स्कूटी पर आया था, जिसे उसने एजेंसी से कुछ दूरी पर खड़ा किया और पिछले गेट की दीवार फांदकर दफ्तर में दाखिल हुआ।
सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति घर के अंदर घुसता देखा जा रहा है, जिसके बाद आरोपी ने दफ्तर के कमरों की तलाशी ली और तिजोरी से 50 से 60 हजार नकदी व एक मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मैनेजर ने पुलिस को श्री कि शिकायत दर्ज करवाई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।