Daily Horoscope : आज के दिन इन राशि के जातकों के भाग्य का सूरज होगा उदय

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज दिन की शुरुआत की शुभ समाचार के साथ होगी। आजीविका के कार्य में लोगों को उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा। व्यर्थ की बातों में न उलझे. राजनीतिक में कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। समाज सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। क्रोध से बचें. खेलकूद प्रतियोगिता में आई बाधा दूर होगी।
उपाय : आज दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन करें।

वृषभ (Tauras) आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में लापरवाही न करें। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है। तालमेल युक्त व्यवहार बनाए रखें।
उपाय : आज गुलाब जल डालकर स्नान करें।

मिथुन (Gemini) आज किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करने से स्थिति में सुधार होगा।
उपाय : आज तांबे का छेद वाला पैसा बहते हुए पानी में बहाएं।

कर्क (Cancer) आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी षड्यंत्र रच कर परेशान कर सकते हैं। अतः सावधान रहें।
उपाय : आज चांदी के बर्तन में दूध अथवा पानी पिए। अपनी माता का आशीर्वाद लें।

सिंह (Leo) आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होने का शुभ संदेश प्राप्त होगा।
उपाय : आज महामृत्युंजय मंत्र की एक माला जाप करें।

कन्या (Virgo) आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। अपने व्यापार में ध्यान दें अथवा व्यापार में गतिरोध आने से मन खिन्न हो सकता है। विद्यार्थी अध्ययन संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।
उपाय :  आज परिवार में प्रत्येक सदस्यों से बराबर धन एकत्र कर 100 गायों को भोजन कराएं।

तुला (Libra) आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। भाषण देते समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें। नहीं तो आपके मुख से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे बड़ी बात बिगड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी को स्वयं उठाएं। किसी अन्य को जिम्मेदारी देने से काम बिगड़ सकता है।
उपाय : आज गरीबों को मीठा दलिया बांटे।

वृश्चिक (Scorpio) आज दिन किसी शुभ समाचार के साथ होगी। राजनीति में मित्रों एवं परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। तकनीकी कार्य में दक्ष लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे।
उपाय : आज सूर्य देव की आराधना करें।

धनु (Saggitarius) आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। राजनीतिक में लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे।
उपाय : आज चने की दाल तथा दक्षिणा सहित मंदिर में दान करें।

मकर(Capricorn) आज महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बढ़ सकता है। सामाजिक कार्य व्यवहार में संयम पूर्वक आचरण करें। विरोधी पक्ष आपको नीचे दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। इस संबंध में सावधानी बरतें।
उपाय : आज श्री हनुमान जी को नारियल के लड्डू का भोग लगाएं और लाल पुष्पों की माला अर्पित करें।

कुंभ (Aqarius) आज कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव व असुविधा होगी। अधिक तर्क वितर्क से बचने का हर संभव प्रयास करें। नौकरी में कोई विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रचकर परेशान करने का प्रयास करेगा।
उपाय : आज श्वेत कमल पानी में डालकर स्नान करें।

मीन (Pisces) शत्रुपक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे। कारावास से मुक्त होंगे। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। राजनीतिक विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में अच्छा अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  
उपाय : आज स्त्री जाति का सम्मान करें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809, 7953504195

Related posts

खुशखबरी! जल्द जनता के हवाले होगी लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड, DC ने दिए आदेश

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पासिया, पंजाब में कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम

फिल्म ‘जाट’ को लेकर जालंधर में बवाल, अभिनेता सन्नी देओल और रणदीप हुड़्डा सहित अन्यों पर FIR दर्ज