पंजाबी फिल्म ‘कनकां दे ओहले’ की स्टार कास्ट ने एच.एम.वी. कॉलेज का किया दौरा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: आगामी पंजाबी फिल्म ‘कनकां दे ओहले’ की स्टार कास्ट ने हंस राज महिला महा विद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी कलाकारों का प्लांटर, फुलकारी तथा फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित मालाएं भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. नवरूप (डीन यूथ वेलफेयर), डॉ. पवन कुमारी एवं लवलीन कौर थीं। स्टार कास्ट में तानिया और किश्टू के. शामिल थीं। यह फिल्म 31 जुलाई, 2026 को रिलीज़ होने जा रही है।

वहीं प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने फिल्म की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तानिया ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि महिलाएं जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करती हैं, लेकिन वे हर चुनौती का सामना पूरे साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ करती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा छात्राओं ने फिल्म के कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान छात्राओं को फिल्म का टीज़र भी दिखाया गया, जिसे उन्होंने काफी पसंद किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं।

Related posts

जालंधर के बबरीक चौक के पास 2 युवक महिला के कान से टॉप्स झपटकर भागे, पोते के साथ स्कूटी पर जा रही थी महिला

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा सृष्टि का थल सैनिक कैंप, नई दिल्ली के लिए चयन

संस्कृति KMV स्कूल में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस