पंजाब का लाडोवाल टोल प्लाजा आज Free, TOLL पर भारी मात्रा में इकट्ठा हुए किसान

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा आज फिर किसानों ने फ्री कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन दोआबा सहित अन्य यूनियनों के किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाकर टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए किसान नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा पर विधानसभा हलका साहनेवाल के अधीन आते गांव ससराली कॉलोनी के बांध का निर्माण न करवाने और राहों रोड का निर्माण शुरू न करने के विरोध में धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

उनका यह भी कहना है कि पिछले 6 महीनों से ससराली कॉलोनी का बांध टूटा हुआ है परंतु राज्य सरकार अपनी आंखें मूंद कर बैठी हुई है। इसी के चलते आज विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के किसान धरना लगाने के लिए यहां पहुंचे और टोल को पूरी तरह से फ्री कर दिया। वहीं लाडोवाल टोल फ्री होने के चलते आज यहां से वाहन बिना टोल टैक्स दिए फ्री गुजर रहे हैं।

Related posts

पंजाब के वाहनों की हिमाचल में बढ़ी एंट्री फेस के विरोध में पंजाब -हिमाचल बॉर्डर पर लगा धरना, पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में अगले 2 दिन फिर मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट