पंजाब के स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्‌टी का ऐलान, CM मान ने की घोषणा

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब सहित पूरे देश में आज 77वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस आदेश के बाद अब पंजाब के सभी स्कूल 27 जनवरी की छुट्टी के बाद 28 जनवरी को खुलेंगे।

बता दें कि स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा आज सीएम मान ने होशियारपुर में राज्यस्तरीय समारोह के दौरान की। होशियारपुर में 77वें गणतंत्र दिवस राज्यस्तरीय समारोह के दौरान सीएम मान ने तिरंगा फहराया और शहीदों को याद किया। इसके बाद अपने सम्बोधन के बाद उन्होंने राजयभर के स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर DGP पंजाब ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था का किया रिव्यू

वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला कीमती आईफ़ोन टेबलेट टिकट चेकिंग स्टाफ ने सुरक्षित यात्री को लौटाया

जालंधर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज किए 1,201 मामले, 7 महीनों में काबू किए 1,440 नशा तस्कर