फ्लाईओवर बनकर पूरी तरह है तैयार, फिर आम जनता के लिए क्यों नहीं खुल रहा: रजिंदर बेरी

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीती)

कहा-“यह पब्लिक है सब जानती है”

जालंधर (सतपाल शर्मा) जब फ्लाईओवर बन कर पूरी तरह से तैयार है तो यह आम जनता के लिए क्यों नहीं खुल रहा है। क्या किसी अनहोनी घटना का इन्तजार किया जा रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं लद्देवाली फ्लाईओवर की। जालंधर सेंट्रल हल्के के पूर्व विधायक रजिंदर बेरी ने आम आदमी पार्टी के MLA रमन अरोड़ा पर तंज कस्ते हुए कहा कि जब फ्लाईओवर बिल्कुल तैयार है तो इसको आम जनता के लिए क्यों नहीं खोला जा रहा। यहां के लोग हर समय जाम में फंसे रहते हैं। आसपास के लोगों को काफी मुशकिलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे तो आप पार्टी की सरकार कहती है कि हमारी सरकार आम लोगों की सरकार है और हम आम लोगों को बिल्कुल भी परेशान नहीं होने देंगें। तो फिर आम पार्टी के समय आम लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि फ्लाईओवर किसने बनवाया और इसका श्रेय कौन लेना चाहता है यह पब्लिक है सब जानती है।

इस मौके पर रजिंदर बेरी ने पंजाब सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि फ्लाईओवर को एक सप्ताह के भीतर आम जनता के लिए खोल दिया जाए। नहीं तो एक सप्ताह के बाद आम जनता खुद फ्लाईओवर को अपने लिए खोल लेगी।

इस मौके पर सुखविंदर कुमार सुच्ची पिंड, जतिंदर जॉनी, रविंदर सिंह लाडी, एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलो, राजू बेअंत नगर, डॉ. गुरमेल सिंह, हरजोध जोधा, सुरिंदर सिंह ठेकेदार, जगत सिंह, उमेश कुमार, कुलदीप शर्मा, अश्विनी शर्मा, मनदीप, दीपू चुगिट्टी एवं आसपास के इलाका निवासी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

kulhad Pizza Couple के घर के बाहर युवकों ने की भद्दी टिप्पणी, रोकने पर हुआ जमकर हंगामा

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

उज्जैन में राष्ट्रपति ने बढ़ाई सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा