दोआबा न्यूज़लाइन
मेष (Aries) आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। किसी परिजन के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन संपदा मिलेगी। व्यापार में अधिक व्यस्त रहेंगे। इतना अधिक की आपको भोजन करने तक की भी फुर्सत नहीं मिलेगी।
उपाय : आज एक दक्षिणावर्ती शंख घर में रखें।
वृषभ (Taurus) आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। आजीविका तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। माता से अकारण अनबन हो सकती है। अपने बलबूते पर महत्वपूर्ण कार्यों को करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। व्यवहार को अच्छा बनाए रखें।
उपाय : आज हरे तथा चौड़े पत्ते वाले पौधे घर की छत पर लगाएं। भीगी मूंग दाल दान करें।
मिथुन (Gemini) आज कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ तथा उच्च अधिकारी के साथ व्यर्थ कहा सुनी हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधाएं पर नियंत्रण रहेगा। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेग।
उपाय : आज तांबे का छेद वाला पैसा बहते हुए पानी में बहाएं। गणेश जी को दूबघास अर्पित करें।
कर्क (Cancer) आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भागदौड़ साथ होगी। कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से डांट पड़ सकती है। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। सोचे समझे कार्यों में सफलता मिलेगी। कुटुंब परिवार में शुभ मांगलिक कार्य धार्मिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे।
उपाय : आज भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। भगवान शिव की आराधना करें।
सिंह (Leo) आज किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी मामले में लापरवाही न करें। सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान पड़ेगा। किसी के बहकावे में न आए। अपनी बुद्धि विवेक से वाणी पर संयम रखें। आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय : आज उगते हुए सूर्य को अक्षत, रोली, डालकर तांबे के लोटे से जल दें।
कन्या (Virgo) आज कार्यक्षेत्र में संघर्षयुक्त समय रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति जागरूक रहे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहे। लोभ लालच वाली स्थिति से बचें। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपने निकटतम लोगों साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय : आज एक सूखा नारियल अपने सिर पर से सात बार उतार कर बहते हुए पानी में बहाएं।
तुला (Libra) आज कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को अपने शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। सामाजिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (Scorpio) आज किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा में कष्ट कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। रोजी रोजगार की तलाश में भटकने वाले लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। आज आपको रोजगार मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक रुझान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपको महत्त्वपूर्ण पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय : आज श्री हनुमान जी की आराधना करें। अपने भाई की सहायता करें।
धनु (Sagittarius) आज मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। व्यापारिक कार्य में आया विघ्न सरकारी मदद से दूर हो जाएगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। नवीन कार्य व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। निर्माण संबंधी कार्य पर अधिक धन खर्च होगा।
उपाय : आज सौभाग्यलक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर (Capricorn) कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। नौकरी में आपको महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। राजनीति में पार्टी बदलने से पहले खूब सोच विचार कर निर्णय लें। व्यापार में लाभ एवं उन्नति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। किए गए परिश्रम का फल प्राप्त होगा।
उपाय : आज सूर्य देव की आराधना करें।
कुंभ (Aquarius) आज आपकी मधुर वाणी और सादगीपूर्ण व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। राजनीति में प्रभावशाली भाषण के लिए आपको उच्च पदस्थ लोगों से सराहना प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में उच्च सफलता मिलने से आपके मनोबल में और साहस में वृद्धि होगी।
उपाय : आज चांदी का छल्ला मध्यमा उंगली में धारण करें।
मीन (Pisces) आज माता से अकारण मतभेद हो सकते हैं। किसी भूमि संबंधी कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। राजनीति में आपको अपेक्षित धन सहयोग मिलेगा। जिससे राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्य में परिजनों का अपेक्षित सहयोग न मिलने से काम रुक जाएगा।
उपाय : आज राहु मंत्र का पांच माला जाप करें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195