जिला महिला कांग्रेस शहरी ने सिलेंडर उठाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका PM मोदी का पुतला

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा- केंद्र सरकार लोगों की बेसिक सुविधाएं देने में हुई फेल

जालंधर: जिला महिला कांग्रेस जालंधर शहरी ने आज सिलेंडर उठाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस जालंधर शहरी अध्यक्ष कंचन ठाकुर के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचन ठाकुर, जालंधर वेस्ट इंचार्ज सुरिंदर कौर, पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के लोगों को बेसिक सुविधाएं देने में पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं। शहर में लोगों को सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को 3 गुना ज्यादा पैसे देकर ब्लैक में सिलेंडर लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र लापता और सिलेंडर लापता के नारे लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस अहम मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रही है। भाजपा की मोदी सरकार लोगों को बेसिक सुविधाएं देने में पूरी तरह फेल हो गई है।

इस मौके पर जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी, बबली बराड़, वंदना मेहता, एडवोकेट मधु रचना, आशा अग्रवाल, पल्लवी, भावना, स्नेहा, सोनम देवा, बलजीत, खुशी, मोनिका, कवि, आशा ठाकुर, रणजीत कौर, धोनी थापर, नरेश वर्मा, अरुण सहगल, गुलशन मिड्डा, हरीश अरोड़ा, प्रभदयाल भगत, करण वर्मा, अक्षवंत खोसला, यशपाल, सुधीर घुग्गी, टोनू जिंदल, विपिन कुमार, विक्रम दत्ता, आलम अली, ब्रह्म देव सहोता, मुनीश पाहवा, मुकेश ग्रोवर, अनिल कुमार, अशोक हंस, रवि बग्गा, राहुल धीर मौजूद थे।

Related posts

जालंधर में “पंजाबी विरसा” को समर्पित विशेष कार्यक्रम, 19-20 मार्च को होंगे विभिन्न आयोजन

पंजाब के एक और युवक की कनाडा में हत्या, आरोपियों ने हाईवे-2 पर कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

AAP पार्टी का दामन छोड़ अकाली दल में शामिल हुए ये युवा नेता, महज 9 महीने पहले ही ज्वाइन की थी AAP