विकसित भारत जी.राम.जी योजना हर गांव के हर व्यक्ति को रोजगार देकर आर्थिक, व्यापारिक रूप से करेगी मजबूत- सुशील शर्मा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) “तहत महत्वपूर्ण विषय पर 8 जनवरी को कैंट हलके के फोल्डीवाल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विशेष रूप से पूर्व सांसद सुशील रिंकू, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर बराड़, पार्षद कंवर सरताज आदि उपस्थित हुए।

कैंट विधानसभा के हर पिंड में मनरेगा वर्करों को रोजगार पैसे नहीं मिल रहा- सरबजीत मक्कड़

इस मौके पर कैंट हलके के मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक समिति और जिला परिषद् चुनाव लड़ चुके भाजपा उम्मीदवार भी उपस्थित हुए। इस दौरान सुशील शर्मा ने कहा कि विकसित भारत जी.राम.जी योजना हर गांव के हर व्यक्ति को रोजगार देकर आर्थिक व्यापारिक रूप से मजबूत करने वाली है और जो कानून मजदूरों के हित में है, उसका मान सरकार आखिर विरोध क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार मौजूदा मनरेगा कानून के तहत भी पिछले 3 सालों में मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। इस मौके पर राकेश राठौर ने कहा कि कैंट हलके में 8 जनवरी को फोल्डीवाल से सुनील जाखड़ जनता चौपाल लगाकर मनरेगा और भारत सरकार की नई योजना के लाभ बताएंगे।

इस स्कीम में पेडू मजदूर कर्मचारियों के खातों मे सीधा केंद्र सरकार का पैसा आएगा- सुशील रिंकू

उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून के अनुसार मजदूर द्वारा काम की मांग करने के 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार को काम देना अनिवार्य है। इस मौके पर सुशील रिंकू ने कहा कि इस स्कीम मे पेडू मजदूर कर्मचारियों के खातों मे सीधा केंद्र सरकार का पैसा आयेगा और वो आर्थिक रूप से संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि अगर काम उपलब्ध नहीं कराया जाता तो बेरोजगारी भत्ता देना होता है लेकिन पंजाब सरकार न तो समय पर काम देती है और न ही बेरोजगारी भत्ता जोकि पूरी तरह ग़लत है।

मोदी सरकार ने 100 दिन की बजाए अब 125 दिन बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी देने वाला नया बिल किया लागू– जगबीर बराड

इस दौरान सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि कैंट विधानसभा के हर गांव मे मनरेगा वर्करों को रोजगार पैसे नही मिल रहा जोकि पंजाब की आप सरकार की नीति और नियत पर सवाल खड़े करती हैं।इस मौके जगबीर बराड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने 100 दिन की बजाए अब 125 दिन बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी देने वाला नया बिल लोगों के लिए लागू किया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस बिल पर आमजनों को गुमराह कर रही है।

इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि 2027 को पंजाब मे कमल खिलेगा और हर गांव के हर व्यक्ति को दवाई, कमाई और पढ़ाई पहुंचाई जायेगी। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। इस मौके भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, अनिल ठाकुर मंडल अध्यक्ष जॉर्ज सागर, शिव दर्शन अब्बी, मनदीप बख्शी,हरविंदर भट्टी (पंच फ़ोल्डीवल), हैप्पी खुसरोपुर, मनु मोहन शर्मा जंडियाला, कुलदीप मानक जमशेर, सुमन कुमारी, अजय सांपला, रणजीत कौर, जसविंदर कौर, यूनुस गौरा, सुमन भट्टी, मोहित शर्मा, संतोष कुमारी, ममता राणी, रवि कुमार, भूपिंदर राय, जसवीर सिंह, मनदीप बख्शी, हरविंदर भट्टी (पंच फ़ोल्डीवल), हैप्पी खुसरोपुर, अनिल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related posts

हिमाचल के गवर्नर ने कांगड़ा जिला के गुजरेडा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला का किया दौरा

DAV कॉलेज के MA संस्कृत विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में स्थान

लुधियाना में सिलेंडर गैस रिसाव के कारण घर में लगी भयानक आग, 2 बच्चों सहित प्रवासी परिवार के 3 लोग झुलसे