कांग्रेस पार्टी ने लंबे कट और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर किया प्रदर्शन, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : जालंधर में आज कांग्रेस पार्टी ने शहर के प्रताप बाग बिजली ऑफिस के बाहर पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दरअसल पिछले काफी समय से आम जनता बिजली की अनियमित सप्लाई, बिना सूचना के लंबे कट और बढ़ते बिलों से बहुत परेशान है।

इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला है। इन बिजली कटों से व्यापारी और बिजनेस कम्युनिटी पूरी तरह परेशान है। लगातार लग रहे बिजली कटों से काम पर बहुत असर पड़ रहा है, इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हो रहा है। लोगों को बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं।

हमारी मुख्य मांगें:

1 बिजली की रेगुलर और बिना रुकावट सप्लाई बहाल की जाए।
2.गलत और बढ़े हुए बिलों की जांच करके उन्हें ठीक किया जाए।
3 पावर हाउस में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
4 खराब ट्रांसफार्मर और तारों को तुरंत ठीक किया जाए।
5 लोगों को 4-4 महीने के बिल क्यों भेजे गए।

उन्होंने कहा कि लोग अपने गलत बिल ठीक करवाने के लिए ऑफिसों के चक्कर लगा रहे हैं और लोगों को बताया जा रहा है कि सिस्टम काम नहीं कर रहा है, लोगों को शर्मिंदा किया जा रहा है। अगर प्रशासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो यह संघर्ष और तेज होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की है।

इस प्रदर्शन में अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी विधायक जालंधर उत्तर, राजिंदर बेरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस शहरी, गुरविंदर पाल सिंह बंटी नीलकंठ, पवन कुमार, जगदीश दकोहा, विपन कुमार, अनुराधा बंगा अध्यक्ष महिला कांग्रेस, दीपक शर्मा मोना, जगजीत कंबोज, जगमोहन छाबड़ा, दीना नाथ अध्यक्ष, रीटा शर्मा, सतीश धीर, हरप्रीत वालिया, अनमोल कालियां, परमजीत पम्मा, मन्नी सेम्बी, आशु सचदेवा, रवि सैनी, बब्बू सिडाना, ललित विज, वरिंदर कुमार, परमजीत बल, गुलशन सोढ़ी, राहुल शर्मा, रत्नेश सैनी, दविंदर शर्मा बॉबी, सूबा सिंह, टोनू जिंदल, यशपाल सफारी, प्रेम पाल डुमेली, हामिद मसीह, रवि बग्गा, अमन धन्नोवाली, सुधीर घुग्गी, सौरव भारद्वाज, समीर चिश्ती, गुलशन मिड्डा, प्रदीप शुक्ला, मनु पहलवान, रविंदर सिंह लाडी, लकी बस्ती मिट्ठू, रोहन चड्ढा, हरमीत सबा, कुलदीप शर्मा, सुमित बेरी, राजीव शर्मा, मीनू बग्गा, आशा अग्रवाल, सरबजीत पिंकी मौजूद रहे।

Related posts

GNA विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन

नगर निगम जालंधर के कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की पहली रिव्यू मीटिंग

HMV की छात्राओं ने PGDFS सेमेस्टर-II यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में हासिल किए टॉप तीन स्थान