9वीं पातशाही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर: जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर में स्थित 9वीं पातशाही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में आज धूमधाम से गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर गुरु की प्यारी संगतों ने आकर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब को इस अवसर पर सुंदर फूलों और लाइटों से सजाया गया। गुरुपूर्व के मौके पर आज गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में भारी सख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में बैठ कर श्रद्धालुओं ने पाठ और शब्द गायन का आनंद लिया। जिसके बाद पाठ का भोग डाला गया और सेवादारों द्वार संगतों को कड़ाह प्रशाद बांटा गया। इस मौके पर शहर भर से आई संगतों ने गुरु के चल रहे लंगर का भी आनंद लिया। गुरुद्वारा साहिब में संगतों द्वार जोड़ा सेवा भी की गई। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल यूथ द्वारा अलग तरह की सेवा दस्तार सजाओ सेवा की गई। जिसमें सिख नौजवानों और बच्चों के सिर पर दस्तार सजाई गई और जरूरतमंदों को दस्तारें भेंट की गईं।

Related posts

Daily Horoscope: हनुमान जी की आज इन राशियों पर बनी रहेगी अपार कृपा

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र ने JEE एडवांस में आल इंडिया 999वां रैंक किया हासिल

नगर निगम के कर्मचारी फिर से करेंगे हड़ताल, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…