जालंधर के एक घर में भयानक आगजनी, फायर ब्रिगेड के 2 कर्मी झुलसे

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: महानगर के बाबूलाल सिंह नगर के साथ पढ़ते एरिया राज नगर में एक घर में अल सुबह भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के घर में सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। वहीं आग की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग के कर्मचारी जुट गए।

यहां तक कि इस भीषण आग को बुझाने में दमकल विभाग के 2 कर्मी भी झुलस गए। घटना में दमकल विभाग विभाग के कर्मी रमन दीप सिंह और अभी गिल का चेहरा झुलस गया। जिन्हें उपचार के लिए पसरिचा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घर में आग सुबह 4 बजे के करीब लगी थी। इस संबंध में दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि घर में खिलौने का सामान पड़ा हुआ था। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

सूत्रों मुताबिक पता चला है कि जिस समय घर में आग लगी उस वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था। घर में अधिक मात्रा में प्लास्टिक का सामान पड़ा होने के कारण देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटें घर के बाहर से ही दिखाई दे रही थी। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया है।

Related posts

जालंधर: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत PIB ने चलाई विशेष मुहिम

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जालंधर पुलिस ने शहर में पुख्ता किये सुरक्षा इंतजाम

मॉडल टाउन की इस मशहूर शॉप पर लगी भयानक आग, अंदर रखा सामान जलकर राख