फिरोजपुर मंडल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन

दोआबा न्यूजलाइन

फिरोजपुर: उत्तर रेलवे फिरोजपुर के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा अपने कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा अपने संदेश में मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गयी।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध किया तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत के पश्चात् मंडल की सांस्कृतिक टीम द्वारा आजादी पर आधारित एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान एवं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर वन्दे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों, बाल निकेतन स्कूल के छात्रों एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री बिजेन्द्र कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

Daily Horoscope: वृषभ राशि वाले आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है, करें ये उपाय…

गृह मंत्री अमित शाह के बाद सुखबीर बादल ने BJP+अकाली गठबंधन का किया इशारा

पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन AAP-कांग्रेस विधायक भिड़े, कानून-व्यवस्था और ड्रग्स का मुद्दा उठाया