मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगी लाखों रुपये की छात्रवृत्ति

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के वि‌द्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष पूर्व छात्र (एलुमनाई) एवं कॉलेज के शुभचिंतक दानदाताओं ‌द्वारा लाखो रुपये की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। पिछले तीन वर्षों में 12 लाख रुपये से अधिक की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वि‌द्यार्थियों में वितरित की जा चुकी है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि यह छात्रवृत्तियां सिंगल पैरेंट परिवारों के वि‌द्यार्थियों, आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों, छात्राओं तथा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जाती हैं।

वहीं वर्तमान में कॉलेज में पुष्पा रानी मेमोरियल स्कॉलरशिप, सुख शांति मेमोरियल स्कॉलरशिप, सरोज शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप, प्रो. कंवलजीत ढुड्‌डीके स्कॉलरशिप, रचना कौर मेमोरियल स्कॉलरशिप, हार्मनी-1984 स्कॉलरशिप, हार्मनी-1986 स्कॉलरशिप, हार्मनी-1991 स्कॉलरशिप, प्रो. कुलदीप लडोड्या स्कॉलरशिप, प्रो. ठाकुर दास शर्मा स्कॉलरशिप, एच.के. गिल अछेरवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप, जी.एस. गिल अछेरवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप, रमनदीप कनाडा स्कॉलरशिप, हरी सिंह चैरिटेबल स्कॉलरशिप, बी.डी. मेमोरियल स्कॉलरशिप, एच.आर. कपूर मेमोरियल स्कॉलरशिप तथा एलुमनाई स्कॉलरशिप सहित अनेक छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा एक समिति का गठन किया जाता है, जो वि‌द्यार्थियों ‌द्वारा प्रस्तुत छात्रवृत्ति आवेदन-पत्रों की जांच करती है, उनका साक्षात्कार लेती है तथा पात्रता एवं आवश्यकता के आधार पर सर्वाधिक योग्य और जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन करती है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने सभी पूर्व छात्रों एवं कॉलेज के दानवीर शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। इन्हीं महानुभावों के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर तथा प्रतिभाशाली वि‌द्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और देश की सेवा के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Related posts

Jalandhar: कीर्ति नगर में 49वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव में शामिल हुए पार्षद अश्वनी अग्रवाल

Daily Horoscope : मिथुन राशि वालों के लिए आज नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा दिन है, करें ये उपाय…

SGL अस्पताल में स्कोलियोसिस और काइफोसिस के लिए 16वां फ्री ऑपरेशन कैंप शुरू