APJ कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने शॉर्ट फिल्म के लिए जीता “बेस्ट कांसेप्ट” पुरस्कार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते ही रहते हैं। इस बार बी-डिजाइन मल्टीमीडिया के विद्यार्थियों ने जीएनए यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ डिजाइन एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा “सृजन कैनवस आफ सिनेमा 2026” में अपनी शॉर्ट फिल्म “खामोश रिश्ते” के लिए “बेस्ट कांसेप्ट” का सम्मान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने खामोश रिश्ते शॉर्ट फिल्म में काम करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की यह जीत विद्यार्थियों के समर्पण,सख्त मेहनत और जुनून का परिणाम है।

वहीं प्रिंसिपल डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों को कहा कि वे इसी तरह लग्न एवं मेहनत से काम करते रहें ताकि भविष्य में इस क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर सके। महक गुप्ता ने फिल्म के निदेशक एवं लेखिका के रूप में काम किया, तरनप्रीत सिंह ने सिनेमैटोग्राफर एवं एडिटर के रूप में अपना योगदान दिया, प्रथम सिंह ने अभिनेता एवं एडिटर दोनों रूपों में अपना सहयोग दिया, अनन्या आनंद ने फिल्म में अभिनेत्री एवं ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम किया, गुरकीरत कौर ने इस फिल्म में सहायक निदेशक के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों को यह सम्मान उनके द्वारा निर्देशित फिल्म में सशक्त लेखन एवं कहानी कहने की कला के लिए दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी जीत का जश्न मनाते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में जाकर उन्हें शॉर्ट फिल्म के क्षेत्र में बहुत सारे नई चीजों का पता चला है जो निश्चित रूप से भविष्य में उनके काम आएंगी।

इस अवसर पर डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए मल्टीमीडिया विभाग के प्राध्यापक अंकित गोयल एवं मैडम अंजलि राठौर के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे।

Related posts

जालंधर: पठानकोट बाईपास पर बाइक को बचाते हुए अनयंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Daily Horoscope : वृषभ राशिवाले आज जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लें

मानव अधिकार परिषद भारत के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल अस्पताल जालंधर का किया औचक निरीक्षण