जालंधर में 6 अक्टूबर को होगा एक राष्ट्र- एक चुनाव को लेकर स्टूडेंट लीडर सम्मेलन – सौरभ कपूर

जालंधर : महानगर के NIT इंस्टीट्यूट में 6 अक्टूबर को एक राष्ट्र – एक चुनाव को लेकर विद्यार्थी नेता का सम्मेलन होगा, जिसमें पूरे पंजाब से विद्यार्थी नेता व युवा भाग लेंगे। जानकारी देते हुए इस अभियान के संयोजक सौरभ कपूर और प्रदेश महामंत्री भाजयुमो आभास शाकर ने कहा कि यह विषय देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड, विशेष अतिथि अभिषेक टंडन और डीएवी यूनिवर्सिटी के उपकुलपति मनोज कुमार जी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भरत महाजन, सचिव आशु अंबा, जालंधर प्रभारी अंकित सैनी, कबीर सिंह, मौलिक गुप्ता मौजूद रहे।

Related posts

जालंधर में लंबित मांग को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी, 2 दिन रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

पंजाब में अब हड़ताल पर बैठे इस विभाग के कर्मचारी, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…