दोआबा न्यूज़लाइन
ल्हासा: तिब्बत में बीती रात तेज भूकंप आने से भरी तबाही हुई है। भूकंप की तीव्रता 7.0 तीव्रता दर्ज की गई और और भूकंप का केन्द्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 400 किलोमीटर दूर था। इस भयानक भूकंप के चलते 16 लोगों की मौत हो गई और 65 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के चलते लोगों में दहशत का माहौल है।
वहीं इस डरावने भूकंप के बाद से प्रभावित इलाकों में प्रशासन द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक भूकंप में 330 से ज्यादा घर ढह गए या उन्हें नुकसान पहुंचा है। फिलहाल अधिकारी नुकसान का आकलन करने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर गुरुवार रात आये भूकंप की डरावनी तस्वीरें भी देखी जा रही हैं।
चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र CENC के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय इलाके में साफ महसूस किए गए हैं। इसके बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया