स्टार पैराडाइज कॉलोनी में सीवरेज लाइन परियोजना का उद्घाटन, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

जालंधर: नॉर्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने रविवार को स्टार पैराडाइज कॉलोनी में नई सीवरेज लाइन परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कॉलोनी के निवासियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधिवत रूप से परियोजना की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश ढल्ल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से सीवरेज संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को मंजूरी दिलाई गई है। उन्होंने बताया कि सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

दिनेश ढल्ल ने कहा कि नॉर्थ हलके के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

स्थानीय निवासियों ने सीवरेज लाइन परियोजना की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इसके बनने से जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और कॉलोनी में स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इस मौके पर चेयरमैन बलबीर शर्मा, प्रधान सुमित्रा देवी, उप-प्रधान रघुबीर सिंह सहित संजीव ठाकुर, रूमेल सिंह, दविंदर कुमार, मदन लाल, हरभजन सिंह, हरविंदर शर्मा, नवीन शर्मा, रमन, पंकज शर्मा, ज्योति प्रकाश तथा हरीश कुमार मौजूद रहे।

Related posts

लुटेरों और ड्रग डीलरों के खिलाफ बस्ती बावा खेल पुलिस का ACTION, 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर पहुंचे पूर्व MP और लेफ्टिनेंट गवर्नर एस. इकबाल सिंह

PCMSD कॉलेज ने छात्राओं को AI-आधारित साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के लिए किया जागरूक