जालंधर के वार्ड नंबर 81 में मानवाधिकार परिषद इंडिया द्वारा विशेष जनता दरबार का आयोजन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के वार्ड नंबर 81 में मानवाधिकार परिषद इंडिया द्वारा भाजपा नेत्री नीलम सोढ़ी के निवास स्थान पर एक विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने की। इस अवसर पर पंजाब अध्यक्ष हटिंदर तलवार हनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप गगन, जालंधर अध्यक्ष चंदन रखीजा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी समस्याएं और शिकायतें परिषद के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई तथा संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परिषद के पदाधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस जनता दरबार में मुख्य रूप से अश्वनी कुमार, आरती कपूर, प्रिया कुमारी, ज्योति, तरुणा, दिया, गगन, एडवोकेट विक्रम, दीपक भल्ला, प्रबल, रजत, नमन, एकम, श्री बजाज, नीरज कश्यप सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत ने कहा कि मानवाधिकार परिषद इंडिया समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार लोगों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत