दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर में PIIMS अस्पताल के पास स्थित एक स्पा सेंटर में रैड करने गई पुलिस टीम के अनोखी घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार थाना नंबर-7 की पुलिस टीम जब पिम्स अस्पताल के पास स्थित स्पा सेंटर में रैड करने पहुंची तो उससे चंद मिनटों पहले सूचना पाकर शातिर स्पा सेंटर का मालिक सेंटर के मुख्य दरवाजे को ताला लगाकर अपने स्टाफ सहित पीछे वाले दरवाजे से भाग गया था।
बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर को जाती सीढ़ियों को ताला लगा देख जब पुलिस टीम साथ लगते दफ्तर की सीढ़ियों के जरिए ऊपर पहुंची तो वहां अनोखी बात यह देखने को मिली कि स्पा सेंटर के बाहर ताला था लेकिन AC चल रहे थे जिसका मतलब यह है कि रैड की सूचना के बाद ही स्पा का मिल्क अपने स्टाफ के साथ पीछे वाले रस्ते से फरार हुआ है। लेकिन इस सब में फ़िल्मी सीन तो तब देखने को मिला जब दूसरे रस्ते के दरवाजे को भी किसी ने बाहर से ताला लगा दिए था, जिसके चलते पुलिस टीम ऊपर कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में रैड करने आई एक महिला सहित 4 पुलिस कर्मियों की टीम करीब डेढ़ घंटे तक ऊपर फंसी रही। वही निचे मौजूद कर्मचारियों ने चाबी का पता लगाने की कोशिश की लेकिन कोई इंतजाम न होता देख उन्होंने सीढ़ी मंगवाई और ऊपर फंसे पुलिस कर्मियों को उसके जरिए निचे उतारा।
वहीँ इस मामले में थाना-7 पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम रेड मारने पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक स्पा के मालिक और कर्मचारियों ने टीम के साथ गलत हरकत की है। जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्पा के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि भाग निकले आरोपियों की पहचान की जा सके।