हिमाचल के रोहतांग दर्रे में बर्फबारी, पर्यटकों के मन में ख़ुशी की लहर

दोआबा न्यूज़लाईन

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश से बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आई है। जहां जिले के लाहौल स्पीति में रोहतांग दर्रे के पास जोरो से बर्फबारी हुई है। पर्यटकों के मन में ख़ुशी की लहर हैं। वह खुशी के साथ-साथ बर्फबारी का भी लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। वहीं 23 अक्टूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया जा रहा है।

1 से 17 अक्टूबर के बीच प्रदेश में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 17.5 मिमी होती है, लेकिन इस बार अक्टूबर माह में मात्र 0.7 मिमी ही बादल बरसे हैं। प्रदेश के 12 में से 10 जिलों में एक मिलीमीटर या इससे कम बारिश दर्ज की गई है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऊना जिले में 8.6 मिमी, मंडी में 3.7 मिमी और कांगड़ा में 1 मिमी बारिश हुई है। लगातार धूप खिलने से प्रदेश का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। इसके चलते इस बार ठंड भी देरी से दस्तक देगी।

Related posts

संस्कृति KMV स्कूल के विद्यार्थी खेलो इंडिया अस्मिता लीग सॉफ्ट टेनिस में बने चैंपियन

जालंधर के इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List…

पंजाब ने केंद्र से 250 करोड़ रुपये के मनरेगा फंड को तुरंत जारी करने की मांग की