गीजर की गैस लीक होने से शिवसेना नेता की बेटी की मौत

Jalandhar News : साल के पहले ही दिन जालंधर के मीठा बाजार से एक बुरी खबर सामने आ रही है। शिवसेना नेता की 22 साल की बेटी मुनमुन की नहाते समय गीजर की गैस लीक होने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मुनमुन बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में नहाते समय गीजर की पाइप से गैस लीक हो गई। जिससे मुनमुन का दम घुट गया और वह बाथरूम में ही बेहोश हो गई। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया फिर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहल्ला निवासियों ने बताया कि मुनमुन पार्लर का काम करती थी और वह काफी मिलनसार थी। ऐसे अचानक उसकी मौत हो गई। इससे सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

यहाँ जिक्रयोग यह है कि 1 जनवरी को मुनमुन का जन्मदिन था। जहाँ घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी ,खुशियों का माहौल था। रिश्तेदारों को बुलाने की तैयारी चल रही थी। उस घर में एकदम से मातम छा गया। जन्मदिन वाले दिन मुनमुन का संस्कार करना पढ़ गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद किशनपुरा शमशान घाट पर लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related posts

JALANDHAR: वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान शुरू, सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

जालंधर के Eastwood के पास हाईवे पर भयानक Accident, कंटेंनर और बजरी से भरे टिप्पर की जबदस्त भिड़ंत, 4 घायल

Daily Horoscope : जानें किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल…