दिल्ली HC के सीनियर वकील फुलका BJP में शामिल, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने ज्वाइन करवाई पार्टी

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: दिल्ली हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व आप नेता एचएस फूलका भाजपा में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली में बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली है। दिल्ली में उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। इसके लिए भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा भी दिल्ली पहुंचे।

गौरतलब है कि फुलका ने 2014 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से 19,709 वोटों से हार गए थे। 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने दाखा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हराया था। जबकि जनवरी 2019 में उन्होंने औपचारिक रूप से AAP छोड़ दी थी। इसके साथ ही फुलका एक मानवाधिकार कार्यकर्ता, लेखक और राजनेता भी हैं। उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Related posts

पंजाब में यूरिया घोटाले का आरोप, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

‘जो चढ़ावा चुरा सकते हैं, वे वोट भी चुरा सकते हैं’ : अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला

अरुणाचल प्रदेश के राणाघाट में सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट ब्रह्मांक ने मनाया अपना 16वां स्थापना दिवस