बढ़ती ठंड के चलते पंजाब में बदला स्कूलों का समय, 2 नवंबर से सुबह 9 बजे लगेंगे सभी स्कूल

दोआबा न्यूज़लाइन

मोहाली: पंजाब में दिन ब दिन बदलते मौसम के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में तबदीली कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बढ़ती ठंड के चलते राज्यभर में 2 नवंबर से स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार 2 नवंबर दिन बुधवार को सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे लगेंगे।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए शेड्यूल के मुताबिक प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे लगेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:20 तक चलेंगे। शिक्षा विभाग का यह शेड्यूल 28 फरवरी तक लागू रहेगा।

वहीं अगर बात करें डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की तो वहां छठी कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों की मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। इसमें स्टाफ का समय सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा। वहीं पहली से पांचवीं कक्षा की इवनिंग शिफ्ट में विद्यार्थियों का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस शिफ्ट के स्टाफ का समय सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Related posts

सांसद अमृतपाल को मिली पैरोल, दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

मोहाली का टिप्पर चालक निकला 12 करोड़ के दिवाली बंपर का Winner, परिवार में खुशी की लहर

पंजाब-महिला अकाली दल में हुई नई नियुक्तियां, पार्टी ने इन महिला नेत्रियों पर जताया विश्वास