दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब: पंजाब में सत्ताधारी पार्टी AAP द्वारा वीरवार को विधानसभा चुनाव 2027 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने के बाद पार्टी में दरार पड़ती दिख रही है। जानकारी के अनुसार दूसरी AAP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद राजासांसी में पार्टी को बड़ा जोर का झटका लगा है।
राजासांसी से पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना सहित 3 बड़े नेताओं ने AAP से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के हवाले से खबर यह भी आ रही कि पार्टी में नजर आ रही इस नाराजगी की वजह राजासांसी से डॉ. सोनिया मान को मिली टिकट बताई जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले नेताओं ने पार्टी हाईकमान से टिकट पर दोबारा सोच- विचार करने को कहा है।
पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सुखदीप सिंह छीना ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता मौजूदा फैसलों से खुश नहीं हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उम्मीदवार नहीं बदला गया तो AAP को और नेताओं के इस्तीफों का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार आप की दूसरी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट कल जारी होने के बाद चमकौर साहिब से टिकट न मिलने के बाद विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की नाराजगी की भी खबर सामने आ रही है। ऐसे में पंजाब में AAP के लिए टिकटों का फैसला नई राजनीतिक चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।