राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली: कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस विवादित बयान के कारण रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दरअसल कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद आज बिट्टू के खिलाफ FIR दर्ज हो गयी है।

जानकारी के अनुसार बिट्टू पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) (झूठी जानकारी या अफवाह फैलाना), 192 (दंगा भड़काने की कोशिश) और 196 (धर्म और जाति के आधार पर नफरत फैलाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं FIR दर्ज होने के बाद भी केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि मैं अपने बयान पर माफी नहीं मागूंगा, बल्कि संसद में भी बोलूंगा कि गांधी परिवार ने पंजाब जलाया। हमने पंजाब में अपनी कई पीढ़ियां खोई हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने 15 सितंबर को कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उनको भारत से प्यार भी नहीं है। राहुल ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वे अब सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर वन टेररिस्ट हैं। उनको पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

Related posts

जालंधर के डॉ. अंबेडकर नगर के लोगों के साथ राजनीति कर रही है AAP सरकार : राजिंदर बेरी, पूर्व MLA

जगराओं कबड्डी खिलाड़ी हत्या केस: फेसबुक पर 2 युवकों ने पोस्ट डालकर ली जिम्मेदारी

1 नवंबर से कम हुए LPG सिलेंडर के दाम, पढ़ें कितना सस्ता हुआ सिलेंडर