रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामला: विजिलेंस हिरासत में विधायक की बिगड़ी तबियत, सिविल अस्पताल ले जाया गया

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीते दिनों भ्रष्टचारा मामले में गिरफ्तार किए गए जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम विजिलेंस दफ्तर उनके इलाज के लिए पहुंची, लेकिन तबियत में सुधार न आने के चलते देर रात उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार विधायक के पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के चलते तबियत खराब हो गई थी।

वहीं विधायक रमन अरोड़ा की तबियत बिगड़ने के चलते उनके इलाज के लिए पहुंचे डॉ. अभिषेक सच्चर ने बताया कि उन्हें सीनियर अधिकारियों द्वारा कॉल आया था कि विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी है। कॉल आने के बाद वह अस्पताल से टीम लेकर इलाज करने के लिए विजिलेंस दफ्तर गए थे। इस दौरान पता चला था कि उनको बी.पी की दिक्कत हुई है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि रमन अरोड़ा के हैल्थ चैकअप के लिए 24 घंटे डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी।

Related posts

Jalandhar: इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने “मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड” में दिया 1 लाख रु का योगदान

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, हेरोइन, अवैध शराब और नशीली गोलियां बरामद

Jalandhar: भाजपा मंडल 5 ने युवा साथियों सहित “रन फॉर यूनिटी” में की शिरकत