पंजाबी सूफी गायक मास्टर सलीम के मैनेजर को मिली जान से मारने की धमकी, WhatsApp पर आई 3 बार CALL

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाबी और बॉलीवुड सूफी गायक मास्टर सलीम के मैनेजर को जान से मरने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार गायक के मैनेजर को व्हाट्सएप पर कॉल आई थी जिसमें फ़ोन करने वाले ने उससे कहा कि तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। थ्रेट मिलने के बाद मैनेजर ने इसकी शिकायत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को की। मास्टर सलीम के मैनजर की पहचान जोश के तौर पर हुई है।

मैनेजर जोश ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसे अज्ञात नंबर से 3 बार वॉट्सऐप कॉल की गई। दो बार उसने कॉल पिक नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उसके फ़ोन पर उसकी कार का फोटो भेज कर कहा कि उनकी उस पर पूरी नजर है। तीसरी बार जब फिर उसी नंबर से कॉल आया, जिसपर कॉल करने वाले ने मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी। बड़ी बात इस सब में यह थी कि कॉल करने वाले ने फ़ोन पर किसी तरह की कोई डिमांड नहीं की।

वहीं मैनेजर की शिकायत पर एसीपी सेंट्रल अजय सिंह खुद मामले की जांच कर रहे हैं। एसीपी सेंट्रल का कहना है कि जल्द कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर लिया जाएगा।

Related posts

गुरदासपुर में ज्वेलर के घर पर करोड़ों की लूट, परिवार को बंदी बनाकर सोने के गहने, कैश और गाड़ी ले फरार हुए आरोपी

जालंधर में स्पेशल DGP (CAD) की अधिकारियों से मीटिंग, दिए कई निर्देश

जालंधर के नामी अस्पताल के बाहर भारी हंगामा, एक परिवार ने अस्पताल पर मरीज का गलत इलाज करने का लगाया आरोप