पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, गायक को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा बड़ी शख्सियतों को लगातार धमकियां भेजने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही पंजाबी सिंगर और एक्टर ग्रेवाल को जान से मरने की धमकी मिली थी, जिसकी जांच अभी पुलिस कर ही रही थी। अभी पंजाब के चर्चित सिंगर मनकीरत औलख को भी जान से मरने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी इटली के एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर दी गई है।

धमकी भरे मैसेज में कहा गया है, “तैयार हो जाओ, तुम्हारा समय आ गया है, चाहे तुम्हारे पत्नी हो या तुम्हारा बच्चा, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हम तुम्हारा काम तमाम करेंगे। यह मत सोचो कि जिसने तुम्हें धमकी दी है, अगर तुम उसका मजाक बनाओगे तो उसे कैसा लगेग। चलो बेटा, अब तुम्हारा क्या होग। “

वहीं धमकी मिलने के बाद सिंगर ने इसकी शिकायत पंजाब पुलिस को दी है। जिसके बाद अब पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाला शख्स कौन है और वह कहां से ऑपरेट कर रहा है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जब सिंगर मनकीरत औलख को धमकी मिली है बल्कि इससे पहले कई बार गैंगस्टरों की तरफ से उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं ।

Related posts

जालंधर में अब चोरों के निशाने पर LPG सिलेंडर, एक चोर ने घर से चोरी किए 2 सिलेंडर, CCTV में कैद घटना

चंडीगढ़ में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर पर हुई Firing, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोडा दम

पंजाब के एक और युवक की कनाडा में हत्या, आरोपियों ने हाईवे-2 पर कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग