पंजाबी गायक मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आए थ्रेट मैसेज

दोआबा न्यूजलाइन

चंडीगढ़: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस गायक मनकीरत औलख को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सिंगर और उनके परिवार को अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि गायक को एक विदेशी नंबर से धमकी भरे मैसेज आए हैं। मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले मेरे पुत्त, तेरा टाइम आ गया है। चाहे तेरी पत्नी हो या तेरा बच्चा, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, पुत्त, तेरा नंबर लगना ही है। ये मत सोचना कि धमकी का मज़ाक है, देख क्या होता है तेरे साथ। इस धमकी को हल्के में मत लेना।”

वहीं धमकी भरे मैसेज आने की गायक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

बताते चलें कि सिंगर को पहले भी बबिहा गैंग की ओर से धमकी मिल चुकी है। यह धमकी उस समय आई थी जब बिश्नोई और उसके साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद से मनकीरत को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।

Related posts

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 1 शराब तस्कर को किया काबू, 20 पेटी पंजाब किंग व्हिस्की ब्रांड शराब बरामद

जालंधर पुलिस ने 2 फोन स्नैचर किए गिरफ्तार, चोरी का एक मोबाइल और घटना में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस के CIA स्टाफ की सख्त कार्रवाई, 20 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित 1 गिरफ्तार