पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों के घर खुशियों ने दी दस्तक, पत्नी ने पहले बच्चे को दिया जन्म

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: देश और विदेश में बैठे पंजाबियों के दिलों में अपनी सिंगिंग से खास जगह बनाने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मिली जानकारी के अनुसार सिंगर के घर एक नन्हा मेहमान आया है। गायक पहली बार पिता बने हैं। यह गुड न्यूज़ सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा की है।

दिलप्रीत ढिल्लों की Instagram Post

दिलप्रीत ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी अपने फैन्स को दी है। गायक ने पोस्ट में बच्चे की फोटो भी शेयर की है पर पिक्चर में बच्चे का मुंह ढका हुआ है। पोस्ट में उन्होंने हार्ट के इमोजी के साथ वेलकम लिखा है। गायक की इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर आते ही प्रशंसकों और उनके दोस्तों की ओर से सिंगर और उनके परिवार को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

Related posts

Daily Horoscope: वृषभ राशि वाले आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है, करें ये उपाय…

गृह मंत्री अमित शाह के बाद सुखबीर बादल ने BJP+अकाली गठबंधन का किया इशारा

पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन AAP-कांग्रेस विधायक भिड़े, कानून-व्यवस्था और ड्रग्स का मुद्दा उठाया