पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने KBC में जीते 50 लाख रु, बाढ़ पीड़ितों के नाम की जीती हुई रकम

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने बीते दिन बॉलीवुड के चर्चित एक्टर अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में पहुंचे। जहां KBC में खेलते हुए सिंगर दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के सवालों के बेहतरीन जवाब दिए और 50 लाख की इनामी राशि जीती। KBC शो में दिलजीत का एपिसोड बीते दिन 31 अक्टूबर की रात 9 बजे प्रसारित हुआ।

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे दिलजीत ने 14 सवालों का सही जवाब दिया। यहां तक की पहले 10 सवालों के जवाब में उन्होंने कोई भी लाइफलाइन यूज नहीं की। वहीं इस दौरान दिलजीत और अमिताभ बच्चन के बीच खूब बातें भी हुई। केवल दूरदर्शन और एलोरा के मंदिर से जुड़े सवालों के जवाब पर ही दिलजीत फंसे और लाइफ लाइन यूज की। इस तरह दिलजीत ने शो में 50 लाख रुपए जीते हैं।

इस शो के दौरान सिंगर दिलजीत ने दर्शकों को गाने भी गाकर सुनाए। बताया यह भी जा रहा है कि इस शो से जीती हुई इनामी राशि उन्होंने ग्लोबल सिख संस्था के जरिए पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के नाम कर दी। दिलजीत ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए वह और पैसा जीतना चाहते थे, मगर हूटर बजने से टाइम आउट हो गया।

Related posts

पंजाब के वाहनों की हिमाचल में बढ़ी एंट्री फेस के विरोध में पंजाब -हिमाचल बॉर्डर पर लगा धरना, पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में अगले 2 दिन फिर मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट