पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने खोया एक और गायक, हरमन सिद्धू की एक्सीडेंट में मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब: पंजाबी संगीत जगत से एक बड़ी दुःख देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात एक भयानक सड़क हादसे में पंजाबी गायक 40 वर्षीय हरमन सिद्धू की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सिद्धू रात के वक्त मानसा से अपने गांव ख्याला जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गायक की मौत हो गई है। हरमन सिद्धू का आज गांव ख्याला में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में हरमन सिद्धू बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वहीं गायक के इस तरह अचानक चले जाने से उनका परिवार, म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस शोक में है।

बताया जा रहा है कि हरमन सिद्धू के परिवार में उनके पीछे उनकी पत्नी, माँ और बेटी रह गए हैं। परिजनों के अनुसार गायक के पिता का अभी डेढ़ साल पहले ही निधन हुआ है। दरअसल हरमन सिद्धू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

Related posts

Daily Horoscope: वृषभ राशि वाले आज आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है, करें ये उपाय…

गृह मंत्री अमित शाह के बाद सुखबीर बादल ने BJP+अकाली गठबंधन का किया इशारा

पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन AAP-कांग्रेस विधायक भिड़े, कानून-व्यवस्था और ड्रग्स का मुद्दा उठाया