पंजाब में आज लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सुबह ही सूरज की तपिश महसूस होने लग जाती है और दोपहर के समय धूप तेज होती है और गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं। पंजाब में गर्मी बढ़ने के कारण तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार और कल गुरुवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट होगी।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। यह बदलाव पंजाब के पडोसी राज्य हिमचाल में बदलाव के कारण होने वाला है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसका असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ेगा।

4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल के साथ सटे जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। लेकिन गुरुवार के बाद शुक्रवार से मौसम एक बार फिर शुष्क बना हुआ है।

पंजाब के 3 शहरों का तापमान

अमृतसर में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। जबकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी बताई जा रही है। तापमान 17 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 17 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

Related posts

Daily Horoscope : शनिवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव महाराज की कृपा

खुशखबरी! जल्द जनता के हवाले होगी लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड, DC ने दिए आदेश

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पासिया, पंजाब में कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम