जालंधर में फिर एक बार धरने पर पंजाब रोडवेज कर्मी, 28 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर बस स्टैंड पर आज फिर एक बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब रोडवेज और PRTC के ठेका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जालंधर के बस स्टैंड सहित पंजाब भर के सभी डिपो के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की।

इस दौरान यूनियन नेता बलविंदर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के बार-बार विरोध के बाद भी किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसें शामिल करने के लिए बार-बार टेंडर जारी किए जा रहे हैं, जो की सरासर गलत है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि इस विरोध के दौरान कई कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया है। उनके 58 साथी पिछले 58 दिनों से जेल में बंद हैं।

इसके साथ ही यूनियन ने सरकार से मांग की है कि पनबस और पीआरटीसी के मुफ्त बस सफर के बदले बकाया करीब 1200 करोड़ रुपए का तुरंत भुगतान किया जाए ताकी कर्मचारियों और पेंशनरों को सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर नहोना पड़े। इसके अतिरिक्त यूनियन ने बैंकों से ऋण लेकर सरकारी बसें चलाने और निजी ऑपरेटरों को इसमें शामिल न करने की मांग भी रखी।

वहीं प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि 28 जनवरी तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी सरकार के खिलाफ 28 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना देंगे। यूनियन ने यह भी साफ़ कर दिया है कि आंदोलन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट