पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, आतंकी संगठन BKI के गुर्गे काबू , 86P हैंड ग्रेनेड बरामद

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: आतंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। इस दौरान संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने राजस्थान निवासी आतंकी रितिक नरोलिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के बाद अब उनके सहयोगियों विश्वजीत को कोलकाता से और जैक्सन को नकोदर से दबोचा गया है। इन्हीं गिरफ्तारियों के आधार पर एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया जा सका है। इस कार्रवाई की पुष्टि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर की है।

DGP गौरव यादव पोस्ट

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विश्वजीत को कोलकाता से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मलेशिया भागने की तैयारी में था, जबकि जैक्सन को नकोदर से दबोचा गया। इन्हीं गिरफ्तारियों के आधार पर हैंड ग्रेनेड बरामद किया जा सका और एक बड़ी आतंकी घटना होने से पहले ही रोक दी गई। डीजीपी ने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल कनाडा स्थित बीकेआई के मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहा था। पूछताछ में आरोपियों विश्वजीत और जैक्सन ने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में अपने साथियों की मदद से ब्यास से दो हैंड ग्रेनेड हासिल किए थे। इन दोनों ग्रेनेड में से एक को लगभग 10 दिन पहले एसबीएस नगर स्थित एक शराब की दुकान पर इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों द्वारा गिराया गया था। इससे यह साफ होता है कि यह नेटवर्क लगातार राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य से आतंकवाद और संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related posts

पटेल अस्पताल अब जालंधर में मरीजों को देगा विश्वस्तरीय सुविधाएं, Rejum और SpyGlass तकनीक की शुरुआत की

DAVIET लाइफ स्किल्स जेनरेशन सेल द्वारा मानसिकता और नेतृत्व पर एक सत्र का किया गया आयोजन

DC ने अधिकारियों सहित गांव मंडाला छन्ना स्थित धुस्सी बांध का किया दौरा